राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झुंझुनू में सभा को किया संबोधित

Apr 12, 2024 - 22:35
 0
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झुंझुनू  में  सभा को किया संबोधित

कांग्रेस के झुंझुनू लोकसभा प्रत्याशी बृजेंद्र ओला के समर्थन में  विशाल सभा का आयोजन:राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा को किया संबोधित

जनता को गुमराह करने का काम कर रही है भाजपा सरकार...... अशोक गहलोत

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )
उदयपुरवाटी कस्बे में शुक्रवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ओला के समर्थन में उदयपुरवाटी के खेल मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित कर रहे थे l कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने राजस्थान के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पुष्प गुच्छ एवं शेखावाटी परंपरा के अनुसार चुनरी का साफा पहनकर जोरदार स्वागत किया l   विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार राम के नाम पर लोगों से वोट मांग रही है जनता को गुमराह करने का काम कर रही है कांग्रेस सरकार में चलाई गई योजनाओं को बंद करने का काम कर रही है एवं ईडी का डर दिखाकर राजनेताओं में भय पैदा करने के काम में लगी है  l

झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ओला ने भी सभा को संबोधित किया l सभा में नवलगढ़ के पूर्व विधायक डॉक्टर राजकुमार शर्मा, उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी ,मंडावा से कांग्रेस विधायक रीटा चौधरी, पिलानी से विधायक पीतराम काला सूरजगढ़ से विधायक श्रवण कुमार चोमू विधायक ने लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र ओला के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित किया  l इस दौरान दिनेश सुंडा कांग्रेस जिला अध्यक्ष , कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजय तसीड एवं खलील भुढ़ाना, यूथ कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुधींद्र मुंड, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़, उदयपुरवाटी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी, गुढा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नवीन खेदड, पूर्व सरपंच ख्यालीराम, रिटायर्ड तहसीलदार मंगलचंद सनी, चौधरी महताब सिंह, पार्षद प्रतिनिधि राकेश जमालपुरिया, एडवोकेट श्रवन सैनी, जगदीश प्रसाद सैनी, पार्षद श्याम लाल सैनी, सहित सरपंच पंच एवं नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................