गढ़ीसवाईराम के शिव मंदिर में भक्तों ने लगाए कल्प वृक्ष के पौधे
रैणी (अलवर /महेश चन्द मीना) अलवर के गढ़ीसवाईराम कस्बे के भामाशाह पोल्या राम मीणा द्वारा बनाए गए नव निर्मित शिव मंदिर पर गुरुवार को शिव भक्तों ने दो कल्प वृक्ष के पौधे लगाए और इनके पालन पोषण की भी जिम्मेदारी ली।
परबैणी निवासी पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि कल्पवृक्ष के पौधे को इच्छा पूरी करने वाला वृक्ष माना जाता है इस पेड़ के नीचे बैठकर भगवान शिव का जो भक्त ध्यान लगाकर धन , संतान , पत्नी आदि की इच्छाओं के लिए भजन करता है तो उसकी इच्छा कम समय में ही भगवान शिव पूरी करते हैं ।
इस वृक्ष में केवल श्रावण मास में ही फूल आदि लगते हैं और इस महीने में ही हरा भरा रहता है बाकी समय में सूखा सा ही दिखाई देता है । इसके पत्ते बहुत गुणकारी तथा सेहत के लिए पोषण देने वाले होते हैं। इस दौरान जितेंद्र बंसल, हरकेश मीणा, रामराज मीणा, नवल राठौड़, मोती मिस्त्री सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।