रेलवे ट्रैक से उतरे मालगाड़ी के 3 दर्जन से ज्यादा डिब्बे: सीकर में न्यू रेलवे स्टेशन कॉरिडोर लाइन पर हादसा

Oct 8, 2025 - 14:49
 0
रेलवे ट्रैक से उतरे मालगाड़ी के 3 दर्जन से ज्यादा डिब्बे: सीकर में न्यू रेलवे स्टेशन कॉरिडोर लाइन पर हादसा

राजस्थान के सीकर में श्रीमाधोपुर न्यू रेलवे स्टेशन के पास देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया।  जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया।  जानकारी के अनुसार, फुलेरा से रेवाड़ी की ओर जा रही एक मालगाड़ी के अचानक तीन दर्जन से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए । जिससे रेलवे ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया।  हादसा इतना भीषण था कि कई डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए और ट्रैक पर मलबे का ढेर लग गया।  दुर्घटना के बाद रेल परिचालन तत्काल रोक दिया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।  फिलहाल दुर्घटनास्थल पर क्रेन और भारी मशीनों की मदद से डिब्बों को हटाने का काम जारी है।  रेलवे इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं जो ट्रैक की मरम्मत और तकनीकी जांच में जुटी हुई हैं। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................