गोविंदगढ़ में इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन निलंबित: बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर डिस्कॉम ने की कार्रवाई
अलवर के गोविंदगढ़ क्षेत्र में जयपुर डिस्कॉम के एक तकनीशियन को निलंबित कर दिया गया है। तकनीशियन प्रथम रामवीर सिंह पर 27 अक्टूबर को जयसिंहपुरा में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित न करने और काम में लापरवाही बरतने का आरोप है।
सहायक अभियंता भूपेंद्र पूनिया ने बताया- यह कार्रवाई अधीक्षण अभियंता (पवस), जयपुर डिस्कॉम, अलवर के निर्देश पर की गई है। निलंबन अवधि के दौरान रामवीर सिंह का मुख्यालय सहायक अभियंता (ए-वी), जयपुर डिस्कॉम, अलवर निर्धारित किया गया है। उन्हें इस अवधि में प्रतिदिन उक्त कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

