समाचारों के चलने के बाद भिवाड़ी में पुलिस की कार्यवाही; स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 27 युवतियां हिरासत में और 6 युवक गिरफ्तार
अलवर (अनिल गुप्ता) समाचारों के चलने के बाद पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस की एक संयुक्त टीम ने भिवाड़ी बाईपास स्थित 'रॉयल प्लाजा' और 'जेनेसिस मॉल' में चल रहे करीब एक दर्जन स्पा सेंटरों पर एक साथ छापा मारा।
इस विशेष अभियान का नेतृत्व मटिला चौकी प्रभारी पुनीत मीणा और भिवाड़ी मोड़ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने किया, जिसमें 20 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। रॉयल प्लाजा मे लगभग 4 स्पा सेंटरों पर दबिश दी गई।
जेनेसिस मॉल पर करीब आधा दर्जन स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की इस दौरान कुल 27 युवतियों को हिरासत में लिया गया और 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया
फिलहाल हिरासत में ली गई युवतियों और गिरफ्तार किए गए युवकों को भिवाड़ी मोड़ पुलिस चौकी लाया गया । पुलिस अब इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गौरतलब रहे की तीन युवतियों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट और कपडे फाडने वाले समाचार चलने के बाद पुलिस हरकत मे आई।


