नव प्रवेशित छात्राओं का सीबीईओ ने किया अभिनंदन
भीलवाड़ा : (राजकुमार गोयल) उपनगर पुर शिक्षा विभाग एवं राजस्थान सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से प्रवेशोत्सव अभियान सघन रूप से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुवाणा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नागौरी मोहल्ला, पुर में चल रहे प्रवेशोत्सव अभियान का निरीक्षण किया तथा विद्यालय स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान निजी विद्यालयों से छात्राओं के राजकीय विद्यालय में नव प्रवेश लेने पर उन्होंने प्राचार्य भारती शर्मा एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समर्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और बेहतर परिणामों के कारण ही अब निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भी सरकारी विद्यालयों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सरकारी विद्यालयों में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ बेहतर भौतिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर नव प्रवेशित छात्राओं का उपरना ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।
उप प्राचार्य योगेश दाधीच ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में व्याख्याता निरुपमा यादव, मधु कुमारी छीपा, मुकेश जोशी, वरिष्ठ अध्यापक अनिता मीणा, आलिशा जैन, शिक्षक बसंत बाला जोशी, नरेंद्र कुमार पारीक, विद्या डोडवानी, सीमा रैगर, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजीव शर्मा, कनिष्ठ सहायक श्रुति सारस्वत, वोकेशनल टीचर पूजा दाधीच तथा रेखा सेन सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

