कोलोतिया परिवार की पहली पदयात्रा भूमिया बाबा के लिए रवाना, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
कठूमर (दिनेश लेखी) समूची कोलोतिया परिवार के कुल देवता भूमिया बाबा की प्रथम पदयात्रा का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। यह पदयात्रा आज सांथा व पलानेहरा के लिए रवाना हुई, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा।
पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर भाजपा नेता शैलेश समूची द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य की सभी ने सराहना की और इसे धार्मिक आयोजन में सहयोग का सराहनीय उदाहरण बताया।
श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन करते हुए भूमिया बाबा के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। यह पदयात्रा क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामूहिक एकता का प्रतीक बनकर उभरी।
इस अवसर पर बाबूलाल सैनी, रामरतन सैनी, मुकीम सैनी, हरकिशन सैनी, राधेश्याम सैनी, जगदीश सैनी, भजनलाल सैनी, सुभाष सैनी, हर प्रसाद सैनी, पिंटू सैनी, मनोज सैनी, पप्पू सैनी, जनक सैनी, मुनेश सैनी, हेमराज सैनी, वैभव सैनी, संगम सैनी, राम नारायण सैनी, मुकेश सैनी, रामस्वरूप सैनी, करण सिंह सैनी सहित कोलोतिया परिवार के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

